शिवपुरी। कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालक बालिकाओं की दस्तयावी के तहत कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 80/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालक 15 वर्षीय गगन जैन पुत्र विशाल जैन, निवासी नाई की बगिया, सिद्ध विहार कॉलोनी शिवपुरी को सुरक्षित उसके घर पहुंचा दिया है। मंगलवार 3 फरवरी को सुबह 11 बजे से गगन अपने भाई से मुंहवाद के बाद नाराज होकर घर से निकला था जो रात तक नहीं मिला था तब परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई साथ ही शिवपुरी जिले के सबसे बड़े न्यूज पोर्टल मामा का धमाका डॉट कॉम पर खबर लगवाई। जिसे देखकर लोग सक्रिय हुए और कुछ ही घंटों में गगन की लोकेशन मिल गई थी इस तरह धमाका की पहल एक घंटे में रंग के आई और पुलिस को 10 घण्टे के अन्दर बालक सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द करने में सफलता मिली है।
उक्त संबंध ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ व्दारा अपहृत की पतारसी करने हेतु आदेशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड द्वारा टीम बनायी गयी अपहृत नाबालिग बालक की तलाश पतारसी हेतु टीम रवाना की गई जो बालक के संबंध लगातार तलाश की जाकर एवं आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गयी जो अपहृत बालक को दिनांक 04.02.26 को नाई की बगिया शिवपुरी से दस्तयाब किया गया जिसे उसके माता पिता के सुपुर्द किया गया अपने लडके को देखकर माता पिता के चेहरो पर मुस्कान लौटी ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत बालक की दस्तयावी की गई।
सराहनीय भूमिकाः
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड, सउनि0 महेन्द्र कुशवाह, सउनि० आविद खां, प्र. आर. 618 अवधेश कुमार, आर० रणवीर शर्मा की विशेष भूमिका रही।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें