Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: हम भारतीय सेना के जवान हैं, जात-पात में न बंटें: कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहीद तात्या टोपे मैदान में इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन की मासिक बैठक कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कि हम सब भारतीय हैं, भारत हमारे खून में बसता है, भारत के लिए जीते हैं , भारत के लिए मरते हैं। 
 हम सभी का दायित्व है कि देश के लिए अच्छा करें, देश जोड़ने का काम करें, तोड़ने का नहीं। यही संदेश समाज में जन-जन तक फैलाएं। राष्ट्र सर्वोपरि है, सर्वोपरि रहेगा। हर सुबह मन में उठने वाला पहला विचार ही आने वाले समय की नींव रखता है। जो हम आज सोचते हैं, वही धीरे-धीरे आदत बनता है और वही आदत हमारा भविष्य रचती है। इसलिए दिन भर अपने विचारों की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
यदि संघर्ष से डरते हो, तो उस नन्हे बीज से सीखिए, जो जमीन में, दफन होकर भी लड़ाई लड़ता है, और तब तक लड़ता है, जब तक धरती का सीना चीर कर, अपने अस्तित्व को साबित नहीं कर देता । 
जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें अपने डॉक्यूमेंट ठीक करवाना चाहिए, जिससे फैमिली पेंशन टाइम से मिल सके। 
 इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं को बताया। उन्होंने कहा कि सीएसडी कैंटीन, मेडिकल ईसीएचएस, और सैनिक कल्याण बोर्ड की समस्या जैसी की तैसी है। इसका हल सरकार जल्दी निकाले। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड गुना अपना दायित्व ठीक से निभाए और शीघ्र से शीघ्र शिवपुरी में सैनिक कल्याण बोर्ड खोलने का कष्ट करें। 
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विशाल जोशी, अमर सिंह रावत, दिनेश चन्द्र शर्मा, वेटरन मोहन सिंह राजपूत उपस्थित रहे।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129