Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: नरवर किले पर हुआ स्वच्छोत्सव 2026 का भव्य आयोजन, सैकड़ों नागरिकों के साथ छात्रों ने किया श्रमदान

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
नरवर। नरवर के ऐतिहासिक किले पर रविवार को आयोजित स्वच्छोत्सव 2026 कार्यक्रम नरवर नगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस अवसर पर सैकड़ों जागरूक नागरिकों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रमेश खटीक जी द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। यह कार्यक्रम राजा नल-दमयंती वेलफेयर एसोसिएशन, जन भागीदारी समिति (शासकीय महाविद्यालय नरवर), जन अभियान परिषद, कैट (Confederation of All India Traders), सृजन शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति, राज्य कर्मचारी संघ एवं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश खटीक जी द्वारा स्वच्छता से संबंधित किट एवं कैप का वितरण किया गया। वहीं प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन एवं कैट द्वारा प्रतिभागियों के लिए चाय, नाश्ता एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई।
करीब 200 से अधिक नागरिकों ने श्रमदान करते हुए दर्जनों पॉलीबैग कचरे से भरकर नरवर किले एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर विधायक श्री रमेश खटीक जी ने नरवर किले के जीर्णोद्धार एवं पहुंच मार्ग के विकास हेतु शासन-प्रशासन स्तर पर हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
श्री संदीप महेश्वरी जी ने संस्कृति मंत्रालय एवं नगर परिषद द्वारा आयोजित किए जा रहे महादेव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से सहभागिता करने का आह्वान किया।
पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक जी ने देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियानों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री धीरज गुप्ता ने कहा कि नरवर एक पर्यटन नगरी है, जहां स्वच्छता एवं सुरक्षा दोनों अत्यंत आवश्यक हैं, और ऐसे सामूहिक प्रयास निरंतर होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम के अंतर्गत 60-60 लोगों के समूह बनाकर उन्हें अलग-अलग रूटों पर भेजा गया। इसकी पूरी रूपरेखा श्री विशाल चौरसिया जी द्वारा तैयार की गई। विभिन्न स्कूलों के वालंटियर्स ने समूहों का नेतृत्व किया।
कचहरी महल, लडाऊ बंगला, छिप महल, मनसा देवी मंदिर सहित विभिन्न स्थलों पर सफाई करते हुए सभी समूह मां पसर देवी मंदिर पर एकत्रित हुए, जहां सभी ने भविष्य में भी स्वच्छता बनाए रखने एवं अन्य लोगों को जागरूक करने की शपथ ली।











कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129