Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश रजि द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
शिवपुरी। ओझा समाज युवक मंडल मध्य प्रदेश रजि द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में अमित ओझा जी (समाधान एकेडमी इंदौर एवं दो बार मा. राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री जी से सम्मानित) , *हेमंत ओझा जी* (जिला उपाध्यक्ष भाजपा), *प्रकाशचंद्र झा जी* (वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी *), जयप्रकाश ओझा* जी(रीटा. प्राचार्य), *मथुरा प्रसाद ओझा* जी(वरिष्ठ समाज सेवी एवं दिनेश रेडियो के संचालक) उपस्थित रहे।
आचार्य महेश ओझा तथा कन्हैया लाल झा जी ने विधिवत पूजन व मंत्रोच्चार से कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री  विश्वकर्मा, मां सरस्वती, लालाजी महराज के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्पण से किया गया। अतिथियों का परिचय प्रदीप झा जी ने कराया गया। अतिथि स्वागत अभिनंदन शॉल,श्रीफल, पट्टिका पहनाकर रामगोपाल ओझा , लटूरीराम ओझा, मंगल सिंह ओझा , रघुवीर ओझा द्वारा किया गया।  
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जिले से लगभग 60 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। परीक्षा का सफल संचालन बलराम ओझा (रि.आर्मी), विवेक ओझा, कृष्णकांत झा (एडवोकेट) ने किया । 
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में *प्रथम स्थान* पर विशाल ओझा s/o ओमप्रकाश ओझा , *द्वितीय स्थान* पर _कु. हर्षिता ओझा D/o मक्खनलाल ओझा_ , *द्वितीय स्थान* पर _मयंक झा s/o मुकेश झा_ तथा *तृतीय स्थान* पर _अंकित ओझा s\o गोपाल ओझा_ ने प्राप्त किया। *जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5100 रु , द्वितीय स्थान 3100 रु. , तृतीय स्थान 1100 रु राशि , प्रशस्ति प्रमाणपत्र, स्मृतिचिन्ह पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए।
शिवपुरी जिले से लगभग 80 बालक बालिकाओं ने  कक्षा 10वीं, 12वीं, में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों तथा सरकारी पदों , कला , साहित्य , संगीत , खेलकूद, आदि क्षेत्रों में पद प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया। जिन्हें संगठन  ने प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न भेंट स्वरूप प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
मुख्यवक्ता प्रकाशचंद झा ने  उद्बोधन में बताया कि ओझा समाज युवक मंडल द्वारा लगातार जो कार्यक्रम कराए जा रहे है उनसे समाज में एक नवीन ऊर्जाशक्ति का संचरण हुआ है जो समाज के बालक बालिकाओं को प्रोत्साहन का काम कर रहे है। इससे प्रेरित होकर ये नवयुवक विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उच्च स्थान प्राप्त करके समाज की गौरव का नवनिर्माण बनेंगे। संगठन इन सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
मुख्यअतिथि अमित ओझा ने अपने वक्तव्य में कहा की शिक्षा ही विकास का आधार होती है व्यक्ति शिक्षा के द्वारा ही अपने सपनों को सरकार कर सकता है और नवीनतम ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है जो समाज के लिए गौरव और हर्ष का विषय होता है हमें सदैव समाज की ऐसी प्रतिभा हो का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते रहना चाहिए ताकि यह प्रतिभाएं आगे चलकर समाज को गौरवान्वित कर सकें और विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति कर अपना स्थान बना सके। 
कार्यक्रम में  कोलारस, बदरवास, करैरा, पिछोर, खनियाधाना, नरवर , पोहरी, बैराड़,  गुना, इंदौर जिले से समाज के प्रतिनिधि मंडल उपस्थित रहे। 
संगठन से प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज ओझा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर ओझा जी (अध्यक्ष ,निःशुल्क सामूहिक विवाह  सम्मेलन ), सतर्कता मंत्री सोनू ओझा , रविंद्र ओझा, पंकज ओझा, टिंकल ओझा, एवं सभी दायित्वान कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दीप ओझा जी द्वारा किया गया अंत में अतिथियों का आभार प्रदेश अध्यक्ष राज ओझा जी द्वारा व्यक्त किया गया।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129