Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: म प्र में लागू किए गए काले कानून UGC एक्ट के विरोध में मंगलवार 10 को 12 बजे सवर्ण समाज विरोध प्रदर्शन करके देगा ज्ञापन

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। म प्र में लागू किए गए काले कानून UGC एक्ट के विरोध में मंगलवार 10 तारीख को सवर्ण समाज विरोध प्रदर्शन करके  ज्ञापन देगा। सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी की मीटिंग में ये निर्णय किया गया है। शिवपुरी में रविवार 8 फरवरी को शाम 4 बजे सावरकर पार्क शिवपुरी में सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी की आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद म प्र सरकार द्वारा सवर्ण समाज के छात्रों पर अत्याचार करने के लिए लाए गए काले कानून UGC एक्ट को 2023 का नाम देकर म प्र में लागू कर दिया गया है जिसका संपूर्ण सवर्ण समाज संगठन म प्र द्वारा विरोध किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी में भी 10 फ़रवरी मंगलवार को सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी द्वारा ठीक एक बजे कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया जाएगा। सवर्ण समाज शिवपुरी के सभी सदस्यगण 10 फ़रवरी को तात्याटोपे पार्क शिवपुरी पर 12.30 बजे एकत्रित होंगे वहां पर आधा घंटे हस्ताक्षर अभियान चलेगा इसके उपरांत सभी सदस्य जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन देंगे।
1 फ़रवरी को शांति पूर्ण भारत बंद के दौरान नरवर में UGC एक्ट का विरोध कर रहे सवर्ण समाज के लोगों पर कुछ लोगों ने झूठी FIR कराई जिसमें नरवर थाना प्रभारी द्वारा भी OBC वर्ग के लोगों को सवर्ण समाज के खिलाफ भड़काने का कार्य किया जा रहा है। इसके विरोध में भी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को ज्ञापन दिया जाएगा। सवर्ण समाज संगठन जिला शिवपुरी के मुख्य संयोजक गण सर्व श्री महेश शर्मा जी, पुरुषोत्तम भार्गव जी, उमाचरण श्रीवास्तव जी, रघुराज सिंह जी वैंस, महेन्द्र जैन रावत, अशोक शर्मा जी कूड़ाजागीर, चतुर सिंह सेंगर और डॉक्टर ओम प्रकाश रघुवंशी जी ने सभी साथियों से अनुरोध किया है कि 10 फ़रवरी मंगलवार ठीक 12.30 बजे सभी सदस्य तात्याटोपे पार्क शिवपुरी पर अवश्य उपस्थित होकर सहयोग करें। आज की मीटिंग में सर्व सहमति से यह भी निर्णय लिया गया कि अब सवर्ण समाज राष्ट्रहित में निम्नलिखित काले कानून के खिलाफ भी रणनीति तैयार करेगे ताकि भारत में सभी जातियों के लोग एकजुट होकर रहें एवं हमारा भारत देश अखंड रहे जिसके लिए बहुत जल्द एक राष्ट्रधर्म सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें इन सभी काले कानूनों से हो रहे नुक़सान के बारे में जन जागरण पैदा किया जायेगा। भारत में लोगों को बांटने वाले काले कानून निम्नलिखित हैं।
1- केन्द्र सरकार#UGC बिल वापिस ले*
2- आरक्षण जातिगत नहीं आर्थिक आधार पर हो,
3- पदोन्नति में आरक्षण बंद हो इससे हमारे लाखों कर्मचारी साथी बिना पदोन्नति के ही रिटायर हो गए।
4-  केंद्र सरकार#SC/ST एक्ट काला कानून वापिस ले*
5- भारत में सवर्ण आयोग का भी गठन हो ताकि जब भी सवर्ण समाज का उत्पीड़न हो तो उसकी शिकायत की जा सके।*
  6- सवर्ण समाज आगे आंदोलन जारी रखने के लिए एक मजबूत समिति का गठन करेगी जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सवर्ण समाज के लोगों को जोड़ा जाएगा। सवर्ण समाज संगठन शिवपुरी द्वारा आप सभी से निवेदन किया जाता है कि इस सूचना को अधिक से अधिक सवर्ण समाज के सक्रिय साथियों और युवाओं तक पहुंचाकर उन्हें भी फोन या इस संदेश से 10 तारीख को आवश्यक रूप से आमंत्रित करें ताकि सवर्ण समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ हम लड़ाई लड़ सकें।  ये जानकारी महेन्द्र जैन भैयन द्वारा दी गई।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129