शिवपुरी। डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी एवं सेन जोन स्कूल करेरा के कराते खिलाड़ियों ने कलर बेल्ट एवं ब्लैक बेल्ट की ग्रेडिंग परीक्षा दी।
डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी एवं स्पोर्ट्स कराते संघ जिला शिवपुरी के महासचिव सैंसुइ हितेंद्र सिंह डांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी 2026 को सेन जोन स्कूल करेरा में SCKFI कराते की बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा का आयोजन किया गया ऑर्गेनाइजेशन डांडे मार्शल आर्ट अकैडमी शिवपुरी एवं स्पोर्ट्स कराते संघ जिला शिवपुरी मप्र MPSKA-KIO से मान्यता प्राप्त संस्था
बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा में करेरा के लगभग 25 -30 कराते खिलाड़ियों ने भाग लिया, बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा को सम्पन्न कराने वाले ऑफिशल कुलदीप डांडे सर , चंद्रदीप सिंह डांडे, रिधिमा डांडे, मुस्कान कोहली,सलोनी चंडारिया एवं जिला सचिव सैंसुइ हितेंद्र सिंह डांडे
बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा देने वाले खिलाड़ी के नाम - येलो बेल्ट - प्रांजना मिश्रा, ओशिमा बाल्मिक, राजवीर डागोर, उन्नति भार्गव, शिव यादव, हर्षित गुप्ता, संदेश सोलंकी, नीतेश लोधी, सम्कित शाक्य, सुहाना कुशवाहा, कलश जोशीkvस्कूल ऑरेंज बेल्ट-लवली गुर्जर, प्रज्ञा गुप्ता, नंदिनी, वंश गुप्ता, मानव गंगोरिया, मयंक रावत, ग्रीन बेल्ट- रेशू प्रजापति, पाखी गुप्ता, ब्लू बेल्ट- हेमंत, पर्पल बेल्ट- हेमंत कुशवाह, एवं ब्लैक बेल्ट - प्रवीणा कुशवाहा, अनुष्का रावत , प्रवीणा कुशवाहा एवं अनुष्का रावत दोनों कराते खिलाड़ियों ने सेन जोन स्कूल करेरा में कराते का प्रशिक्षण प्राप्त कर ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की,
सभी खिलाड़ीयों को बेल्ट ग्रेडिंग की परीक्षा में पास होने पर
सेन जोन स्कूल के संचालक श्री राजेश भार्गव सर, स्पोर्ट्स टीचर चरण सिंह लोधी ओर प्रिंसिपल एवं जिला खेल अधिकारी DSO शिवपुरी डॉ. के.के.खरे सर ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी एवं खिलाड़ीयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें