Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रन्नौद चालान और मारपीट कांड में नया वायरल वीडियो ले आया यू टर्न, बीएसपी उतरी ग्रामीणों के समर्थन में बोली, जिसे पीटा वह युवक हमारा कार्यकर्ता, तीन दिन में डिमांड पूरी नहीं हुई तो करेंगे तीव्र आंदोलन, देखिए दो video

मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिले के रन्नौद चालान और मारपीट कांड में मंगलवार को नया मोड़ आ गया है। कल पुलिस ने चार नामजद और कुछ अन्य ग्रामीणों पर पुलिस पर हमले को लेकर केस दर्ज किया था क्योंकि पुलिसकर्मी के चोटिल होने से लेकर उसके साथ हुई मारपीट का वीडियो गवाह बना था लेकिन आज इसी मामले का मारपीट से ठीक पहले का एक और वीडियो वायरल हो गया है जिसमें ग्रामीणों को रोककर चालान किए जाने के दौरान जब एक युवक ने वीडियो बनानी चाही तभी हाथ में चालान मशीन लिए पुलिसकर्मी द्वारा उक्त युवक को वीडियोग्राफी से रोकने का प्रयास और हाथापाई की स्थिति साफ दिखाई दे रही है। हालाकि इसके पहले ग्रामीणों ने क्या कुछ बोला वह इस वीडियो में दिखाई नहीं दिया। खैर अब देखना होगा एसपी अमन सिंह राठौड़ क्या करते हैं।
बीएसपी ने ज्ञापन देकर दिया तीन दिन का अल्टीमेटम 
इधर इसी घटना को लेकर बीएसपी नेता धनीराम चौधरी के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस को ज्ञापन दिया है। धनीराम ने उक्त ज्ञापन पढ़कर सुनाया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने आज वायरल वीडियो भी पुलिस को दिया और दोषी पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग की ऐसा न करने पर तीन दिन बाद जोरदार आंदोलन की धमकी दी है।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129