Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: कुबेर इन्द्र ने की रत्नों की बरसात, पालना झुलाने लगी श्रद्धालुओं की भीड़

शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* जन्म कल्याणक के अवसर पर  पाण्डुक शिला पर 1008 कलशों से हुआ बाल तीर्थंकर का कलशाभिषेक
खनियांधाना। नगर के हाईस्कूल ग्राउंड में निर्मित अयोध्या नगरी में चल रहे जैन समाज के पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं त्रयगजरथ महोत्सव के तीसरे दिन आज भक्ति का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। जन्म कल्याणक के अवसर पर प्रातः काल जैसे ही बाल तीर्थंकर ऋषभ कुमार के जन्म की सूचना मिली तो उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ में उत्साह की लहर दौड़ गई । बालक तीर्थंकर के जन्म के उपरांत जब भव्य जुलूस नगर भ्रमण करते हुए पाण्डुक शिला के लिए प्रस्थान किया तो समूचा क्षेत्र बाल तीर्थंकर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शोभा यात्रा में अष्ट देवियां नृत्य करते हुए चल रही थी वही करीब दो दर्जन बग्घियों यों में इंद्र इंद्राणी एवं राजा रानी भक्ति भावपूर्वक शोभायमान हो रहे थे । ऐरावत हाथी पर सौधर्म इंद्र इंद्राणी महेंद्र जैन बामोर वाले बाल तीर्थंकर को गोदी में लेकर चल रहे थे और कुबेर इन्द्र इंद्राणी वीरेंद्र जैन श्रीमती इंदिरा जैन मोदी रत्नों की वर्षा करते हुए चल रहे । अयोध्या नगरी से जन्म कल्याणक का जुलूस प्रारंभ हुआ जो बस स्टैंड , चेतन बाग , गांधी चौक, मेन मार्केट होते हुए पाण्डुक शिला पर पहुंचा तथा पूरे रास्ते भर मिष्ठान्न वितरण हुआ । पांडुक शिला पर पहुंचकर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्र. प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर द्वारा मंत्रोच्चार पूर्वक विधि विधान से सौधर्म इंद्र ने 1008 कलशों से बाल तीर्थंकर का अभिषेक किया इसके बाद उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने जन्म कल्याण का पवन अभिषेक किया । 
पंचकल्याणक समिति के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र जैन , स्वप्निल जैन ने बताया कि सुबह से नित्य नियम पूजन , अभिषेक , शांति धारा के बाद मुनिश्री सुधासागर जी महाराज एवं मुनि 108 श्री निरापद सागर जी महाराज के मांगलिक प्रवचनों का लाभ मिला । बालक तीर्थंकर के जन्म के पश्चात महाराजा नाभिराय का ऐतिहासिक राजदरबार सजाया गया। महाराजा नाभिराय और माता मरुदेवी के आंगन में प्रभु का अवतरण देख सौधर्म इंद्र अपनी पूरी देव सभा के साथ पधारे। देवराज इंद्र ने महाराजा नाभिराय को बधाई दी और बालक तीर्थंकर की अनुपम छवि के दर्शन किए।
*सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी की धुनों पर थिरके श्रद्धालु
उत्सव के दौरान सुप्रसिद्ध संगीतकार सत्येंद्र शर्मा एंड पार्टी दिल्ली द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। और दोपहर में विशेष नृत्य नाटिका प्रस्तुत की । सांयकाल में विशेष पालना झूलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बालक को पालना झुलाया गया ।
*आज होगा तप कल्याणक का कार्यक्रम*
महोत्सव के चतुर्थ दिवस आज 14 जनवरी शनिवार को तप कल्याण का पावन दिवस मनाया जाएगा जिसमें राजा ऋषभदेव का राज्याभिषेक , राज्य संचालन , बेटे एवं बेटियों को शिक्षा देना, ब्राह्मी एवं सुंदरी बेटियों को अंक विद्या एवं शब्द विद्या देना , असी मसी कृषि का अमर संदेश देना दिखाया जाएगा तथा नीलांजना के नृत्य के दौरान उनका संसार से वैराग्य होगा और वह जैनेश्वरी दीक्षा लेने जंगल की ओर जाएंगे ।












कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129