Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: प्रतिष्ठित अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स परिवार के मुखिया डॉ जीडी अग्रवाल के पोते, दीपक अग्रवाल के भतीजे एवं संदीप अग्रवाल के काबिल, होनहार बेटे, एकांश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में पांचवीं रैंक प्राप्त करते हुए सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण की, छत्तीसगढ़ में गाढ़ दिए शिवपुरी MP के झंडे

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के एक और युवा होनहार ने शिवपुरी जिले का नाम रोशन कर दिया है। प्रतिष्ठित अग्रवाल इलेक्ट्रिकल्स परिवार के मुखिया डॉ जीडी अग्रवाल के पोते, दीपक अग्रवाल के भतीजे एवं संदीप अग्रवाल के काबिल, होनहार बेटे एकांश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में पांचवीं रैंक प्राप्त करते हुए सिविल जज की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। बचपन से ही होनहार एकांश के माता पिता जहां इस उपलब्धि पर प्रसन्न नजर आए तो वहीं एकांश के दादादी जिला अस्पताल के पूर्व चिकित्सक डॉ जीडी अग्रवाल को अपने पोते की इस सफलता पर सबसे अधिक प्रसन्नता हुई है उनका कहना है कि शासकीय सेवा में चयन का आनंद व्यापार से कहीं दो गुना अधिक होता है। उन्होंने कई साल तक सरकार और जनता की सेवा की। उनके दोनों बेटे दीपक अग्रवाल, संदीप अग्रवाल ने इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय में धन वैभव कमाया जिससे हमारा परिवार खुश है लेकिन एकांश की इस बड़ी उपलब्धि ने सफलता में चार चांद लगा दिए हैं। एकांश की सफलता पर उनके दादा जी जीडी अग्रवाल, ताऊ दीपक अग्रवाल, पिता संदीप अग्रवाल, मामा का धमाका डॉट कॉम के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा, कॉन्ट्रैक्टर गिर्राज ओझा, हार्डवेयर व्यवसाई छोटे गोयल, रवीन्द्र गोयल, अनिल ठाकुर, जाट, राजू जैन प्रेम स्वीट्स, मोहन मेडिकल के संचालक दिनेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, दवा व्यवसाई सुनील सक्सेना आदि ने एकांश को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
Ekansh S/O Sandeep Agrawal selected as Civil Judge Chattisgarh & got Fifth rank.













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129