Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: शिवपुरी में अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 20 साइबर ठग गिरफ्तार

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
(विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट)
शिवपुरी। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी अभियान ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत की गई, जो पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा और एडीजी साइबर ए साई मनोहर के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
 ऐसे करते थे ठगी
* महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाते थे।
* लोगों से अश्लील चैट कर उसकी रिकॉर्डिंग करते थे।
* खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बलात्कार व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते थे।
* डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसों की वसूली करते थे।
9 पुलिस टीमों का किया गया गठन
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ व एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में 9 टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की।
चार एफआईआर दर्ज
थाना करैरा व भौंती में कुल 4 एफआईआर दर्ज कर 32 आरोपी नामजद किए जिनमें से 20 गिरफ्तार।
धाराएँ: बीएनएस की विभिन्न धाराएँ व आईटी एक्ट 66(C), 66(D)।
जप्त मशरूका
07 चार पहिया वाहन
 01 मोटरसाइकिल
 29 मोबाइल फोन
₹1,20,000 नगद
 16 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक
 मकान की रजिस्ट्री
कुल जब्ती: लगभग ₹1 करोड़ 7 लाख रुपये
 इन ऐप्स का उपयोग
HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY, COMET
पुलिस ने की अपील
* अनजान वीडियो कॉल या चैट से सावधान रहें।
* किसी भी तरह की डिजिटल गिरफ्तारी की धमकी पर घबराएं नहीं।
* तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।
👮इस तरह शिवपुरी पुलिस ने गंभीर अपराधों मे फसाने की धमकी देकर सायबर ठगी करने बाले आरोपियों का पर्दाफाश किया।
➡️ शिवपुरी पुलिस की ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ के तहत बड़ी कार्यवाही- अश्लील विडियो रिकॉर्डिंग एवं डिजीटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने बाले 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लगभग 01 करोड़ से अधिक का माल मसरुका जप्त किया।
➡️ पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा एवं एडीजी सायबर तथा गुप्त वार्ता श्री ए साई मनोहर के निर्देशन मे मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर मे सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स’ चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य मे पुलिस महानिरीक्षक  ग्वालियर जोन श्री अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ग्वालियर जोन श्री अमित सांघी द्वारा लगातार मोनिटरिंग कर निर्देश जारी किये गये।
➡️ इसी क्रम मे जिला शिवपुरी मे सायवर अपराधों मे प्रभावी कार्यवाही एवं नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन मे एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ (IPS) एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के नेतृत्व मे 09 पुलिस टीमों का गठन किया गया।
➡️ उक्त पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये गत एक सप्ताह मे सायबर अपराधियों के विरुद्ध थाना करैरा एवं थाना भौंती पर 04 एफआईआर दर्ज की गयीं जिसमे कुल 32 आरोपी बनाये गये, 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा अपराध मे प्रयुक्त समान की जप्ती की गयी जिसमे 29 मोबाइल, 07 चार पहिया वाहन, एक मोटर साईकिल, एक मकान की रजिस्ट्री, नगदी 01 लाख 20 हजार रुपये, 16 ATM CARD, 07 बैंक पासबुक जप्त किये गये जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 07 लाख रुपये है।
➡️ उक्त आरोपी पीड़ितों से अश्लील चैट करते थे तथा चैट की रिकॉर्डिंग कर लेते थे। बाद मे स्वयं को पुलिस बाला बताकर लोगों को बलात्कार के झूठे केस मे फसाने की धमकी देते और उसके बदले मे पैसों की बसूली करते थे।
इस अपराध मे प्रयुक्त एप्लीकेशन्स HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY, COMET हैं ।
#mppolice #mppolicenews #NewsUpdate #cybersecurity #cybersecurityawareness #cybercrime #viralvedio2026 #CybersecurityAwarenessMonth
CM Madhya Pradesh
Jyotiraditya M Scindia
Home Department of Madhya Pradesh
Madhya Pradesh Police
Jansampark Madhya Pradesh
Amit Sanghi IPS













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129