Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: पत्नी के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी प्रदीप, दोनों हाथ में लिए था गन, पुलिस ने कराया इस तरह बातों में उलझाकर सरेंडर, video

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
मेरठ meerut। यूपी के मेरठ में हत्यारोपी प्रदीप धीमान के दोनों हाथ में हथियार थे, उनका मुंह पुलिस की तरफ था। पुलिस ने बेहद समझदारी दिखाते हुए आरोपी से बातचीत की, उसको सरेंडर करने के लिए कन्वेंस किया। पुलिस के अफसर मौके पर पहुंचे, तब उसने सरेंडर किया। प्रदीप ने एक दिन पहले अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज बाजार में बुधवार, 25 फरवरी 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के प्रेमी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। 28 वर्षीय सुनील गाबा उर्फ सुरेंद्र, निवासी रामराज की जीवनपुरी कॉलोनी को
आरोपी प्रदीप धीमान, निवासी फलावदा के सनौता ने तब गोली मारी जब दोपहर करीब 1:45 बजे, सुनील अपनी बाइक से बाजार से गुजर रहा था, तब प्रदीप ने उसे पीछे से गोली मारी। सुनील के गिरने के बाद, प्रदीप ने उसके पास जाकर कनपटी पर सटाकर और गोलियां मारीं। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ इस तरह गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद बाजार में पुलिस बल तैनात किया गया और मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले की आगे की कानूनी जांच जारी है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129