शिवपुरी। भारतीय मजदूर संघ ने आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय एवं प्रदेश के आहवान पर मध्य प्रदेश के सभी जिलों की भांति शिवपुरी मे भी रैली निकाल कर विरोध दिवस मनाया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख फतेह सिंह गुर्जर , जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह तोमर एवं जिला मंत्री जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के श्रमिक कर्मचारीयों की मांगों को लेकर 03 ज्ञापन आज कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी को शाम 5:30 बजे सौंपे गए। ज्ञापन क्रमशः 08 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रधानमंत्री जी के नाम, 46 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम एवं जिला स्तरीय ज्ञापन कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के नाम सोपा गया।इसमें जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लगातार किए जा नियम विरुद्ध अटैचमेंट, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा पत्र क्र. शिकायत/2022-23/1963 भोपाल दिनांक 26.09.22 में दोषी पाए जाने पर भी आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं करने बाबत, नगरपालिका परिषद के कर्मचारियों के वेतन भुगतान प्रतिमाह 5 तारीख तक करने NPS की राशि को में ब्याज के जमा करने, महिला बाल विकास पर्यवेक्षक की वेतन विसंगति दूर करने, आशा कार्यकर्ता एवं आशा पर्यवेक्षक का वेतन भुगतान प्रतिमाह करने एवं लगातार कारण बताए नोटिस जारी किए बिना निष्क्रिय न किए जाने बावत , सोशल ऑडिट हेतु संविदा नीति 2023 लागू करने बावत आउटसोर्स कर्मचारी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो , राज्य के समस्त विभागों, वरिष्ठ नगरिकों आशा उषा आंगनवाड़ी कर्मचारी, प्रवासी मजदूरो , संविदा कर्मचारी और राज्य के समस्त विभागों , EPS-95 के अंतर्गत न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 करने, सभी सेक्टर तथा सभी श्रमिकों के लिए श्रम कानूनो कोबिना किसी छूट के अंत्योदय की सच्ची भावना के साथ लघु करने एवं बिजली विभाग में लम्बे समय से व्याप्त वेतन विसंगति को दूर करने एवं उच्च शिक्षा प्राप्त संयत्र सहायकों को कनिष्क अभियंता एवं कनिष्क अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर नियुक्ति देने को लेकर ज्ञापन सोपा गया जिसमें भारतीय मजदूसंघ के समस्त 13 अनुसांगिक संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया इन सभी समस्याओं के निराकरण होने तक भारतीय मजदूर संघ इसी तरह से आगे भी प्रदर्शन करता रहेगा जिसमे रामहेत शर्मा (वरिष्ठ नागरिक परिसंघ) राकेश भटनागर, गोविंद शर्मा ,सतीश श्रीवास्तव (पेंशनर्स एसोसियेशन) , सुधीर मिश्रा(नगरनिगम नगरपालिका महासंघ) श्री मति मंजू धाकड़ (महिला बाल विकाश पर्यवेक्षक संघ ) सुश्री हरभजन कौर , राजेंद्र पिपलौदा , अरविंद सड़ाइया ,पुरोहित जी (म.प्र. राज्य कर्मचारी संघ)श्रीमती साधना पाठक, श्रीमती शोभा आहूजा (आंगनवाड़ी सहायिका संघ)अरविंद भार्गव (सोशल ऑडिट संघ) बनवारी धाकरे (ऑटो रिक्शा यूनियन) श्री मति अंजू यादव (आशा उषा एवं आशा सुपरवाइजर संघ) विजेन्द्र कुशवाह (भारतीय डाक कर्मचारी संघ) आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें