Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: यूजीसी (UGC) एक्ट के विरोध में 27 फरवरी से शुरू हुआ विशाल हस्ताक्षर अभियान (Massive Signature Campaign against UGC Act)

गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। काले कानून यूजीसी (UGC) एक्ट और भेदभावपूर्ण नीतियों के विरोध में 'राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन' जिला शिवपुरी द्वारा एक विशाल आंदोलन का शंखनाद हो गया है। शत्रुघ्न सिंह तोमर ने बताया कि इस अभियान के तहत 27 फरवरी से 1 मार्च तक लगातार विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है और 1 मार्च को आंदोलन के अंतिम दिन एक भव्य मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
प्रशासनिक अनुमति एवं व्यवस्था:
संगठन द्वारा इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त कर ली गई है। आंदोलन स्थल पर कार्यकर्ताओं और आम जन की सुविधा के लिए टेंट लगाने की समुचित व्यवस्था की गई है।
कार्यक्रम का विवरण:
विशाल हस्ताक्षर अभियान: 27 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक (निरंतर)।
समय: प्रतिदिन सायंकाल 4:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक।
स्थान: शिवपुरी टॉकीज के नीचे, माधव चौक चौराहा, शिवपुरी।
तोमर ने कहा कि योग्यता की अनदेखी और समाज को विभाजित करने वाली नीतियां राष्ट्र के लिए घातक हैं। संगठन ने सभी जागरूक नागरिकों और राष्ट्रभक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में टेंट पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस ऐतिहासिक हस्ताक्षर अभियान एवं मशाल जुलूस का हिस्सा बनें। उक्त अभियान राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी की ओर से जारी है।
* विशेष आमंत्रण: संतोषी माता की सामूहिक आरती
दिनांक: शुक्रवार (27 फरवरी)
समय: सायं 7:00 बजे
कार्यक्रम: संतोषी माता की भव्य सामूहिक आरती
निवेदन: सभी माताएं एवं बहनें अधिक से अधिक संख्या में पधारें, सामूहिक रूप से आरती में भाग लें और हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दें।
🚩 विशेष आयोजन: हनुमान चालीसा का पाठ 
दिनांक: शनिवार (28 फरवरी)
समय: सायं 7:00 बजे
कार्यक्रम: सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
निवेदन: राष्ट्र की एकता और शक्ति के लिए सभी भक्तजन और जागरूक नागरिक इस पाठ में अवश्य सम्मिलित हों। कृपया समय का विशेष ध्यान रखें।
✨ जैन धर्म विशेष: सामूहिक भक्तामर स्तोत्र पाठ 
दिनांक: रविवार (1 मार्च)
समय: सायं 4:00 से 5:00 बजे तक
कार्यक्रम: सामूहिक भक्तामर स्तोत्र पाठ
निवेदन: समस्त जैन समाज एवं धर्मप्रेमी बंधु इस मांगलिक पाठ में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लें और इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
मुख्य कार्यक्रम: विशाल मशाल जुलूस (महा-आह्वान) 
दिनांक: रविवार (1 मार्च)
समय: सायं 7:00 बजे
कार्यक्रम: विशाल मशाल जुलूस।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129