Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या के लिए करेरा टीआई विनोद छावई जिम्मेदार, जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने लगाए आरोप, निलंबित कर जिले से बाहर करने की मांग, नहीं तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन की धमकी, इधर करेरा में वकीलों ने करेरा पुलिस का फूंका पुतला, देखिए video

सोमवार, 16 फ़रवरी 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद वकीलों का आक्रोश चरम पर है। जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी और प्रदेश भर के वकीलों ने इस घटना के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। मध्य प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के आह्वान पर, सोमवार को प्रदेश भर के वकील इस हत्या के विरोध में अदालती कार्यवाही से दूर रहे और 'प्रतिवाद दिवस' मनाया। इधर जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी ने शोक सभा कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जबकि करेरा अभिभाषक संघ ने करेरा पुलिस का पुतला फूंका और हड़ताल की जो 20 तक जारी रहेगी। इधर जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी के जिलाध्यक्ष विजय तिवारी ने एडवोकेट संजय सक्सेना की हत्या के लिए करेरा टीआई विनोद छावई को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब एडवोकेट संजय ने अपनी जान पर खतरे की पूर्व जानकारी दी तो पुलिस ने गम्भीरता से कारवाई क्यों नहीं की। क्यों अनाधिकृत सुलह करवाई, क्या पुलिस मेडिटेशन का काम करने के लिए है। तिवारी ने कहा कि पुलिस सख्त कार्रवाई करती तो आज एडवोकेट संजय उनके साथ मौजूद होते। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करेरा टीआई लंबे समय से डटे हुए हैं और उनके भू माफिया, रेत माफिया से नजदीकी संबंध हैं। उन्होंने टी आई विनोद छावई को निलंबित करने और जिले से बाहर भेजने की मांग की ऐसा न किया तो प्रदेश भर में हड़ताल की जाएगी। साथ ही प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।
                     (सुनिए video)
मुख्य साजिशकर्ता: 
पुलिस जांच के अनुसार, यह 10 लाख रुपये की सुपारी (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग) का मामला है। मास्टरमाइंड के रूप में सुनील शर्मा और कमलेश शर्मा के नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तारियां
पुलिस ने अब तक मुख्य शूटर्स पापेंद्र रावत, गोलू रावत और जाहिर सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पापेंद्र पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।
हत्या का कारण: 
प्रारंभिक जांच में यह हत्या जमीन विवाद और पुरानी चुनावी रंजिश का परिणाम बताई जा रही है। एडवोकेट सक्सेना ने एक जमीन केस में अपने मुवक्किल को जीत दिलाई थी, जिससे विपक्षी पार्टी उनसे रंजिश रख रही थी।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129