Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया का अवतरण दिवस 10 मार्च को मनाया जाएगा

रविवार, 8 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया का अवतरण दिवस मनाया जाएगा। कै. श्रीमंत माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल, संयोजक मोहन मधुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गर्ग ने बताया कि समिति द्वारा दिनांक 10 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे पूज्य कैलाशवासी श्रीमंत माधवराव जी सिंधिया का अवतरण दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमंत वसुंधरा राजे सिंधिया, मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष युवराज श्रीमंत महा-आर्यमन सिंधिया, प्रमुख मंत्री गण, विधायक गण, अरविंद लाल जी दीवान अध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स, (कत्था मिल), कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित शहर के गणमान्य नागरिको, राजनैतिकों को आमंत्रित किया गया है। जो प्रतिमा स्थल दो बत्ती चौराहे पर उपस्थित होकर कै. श्रीमंत माधव राव सिंधिया की प्रतिमा पर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।
समिति द्वारा विधि-विधान से पूजा, अर्चना कर प्रसाद एवं फल वितरण किया जाएगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129