Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, साइकिल रैली निकालकर दिया फिट इंडिया का संदेश

रविवार, 8 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* महिलाओं की सामाजिक भागीदारी से परिवारों की आर्थिक स्थिति बदली है
शिवपुरी। महिलाओं की सामाजिक भागीदारी बढ़ने से केवल महिलाएं ही सशक्त नहीं हुईं,बल्कि पूरा परिवार खुशहाल हुआ है। परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बच्चों की शिक्षा के स्तर में बदलाव हुआ है। महिला का शिक्षित होना, संपूर्ण परिवार के शिक्षित होने जैसा है। आज हर जगह महिलाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है, कि हम किसी से कम नहीं।
यह बात अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद किशोरी बालिकाओं से कहा कि अपना लक्ष्य निश्चित करो और उसकी पूर्ति के लिए प्रयास करो, सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक कंचन गौड़ ने बताया कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। अब हिंसा सहन करने की जरूरत नही, अपने आपको आर्थिक रूप से मजबूत करें।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी शहर नीरज गुर्जर, परियोजना अधिकारी नरवर रविरमन पाराशर, बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन, ममता संस्था से कल्पना रायजादा, वन स्टॉप से मोहिनी पुरोहित, परियोजना शहर की सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं किशोरी बालिकाएं मौजूद रहीं।
किशोरियों ने साइकिल रैली में भाग लिया
महिला दिवस सप्ताह के तहत फिट इंडिया वूमेन कार्यक्रम के तहत परियोजना कार्यालय से जिला कार्यालय तक साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें किशोरियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भाग लिया गया। यह रैली न्यू ब्लॉक होती हुई अस्पताल चौराहे तक पहुंची,जहां किशोरियों को स्वल्पाहार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
बाल विवाह मुक्ति का संकल्प
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बाल संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि 27 नवंबर से बाल विवाह मुक्त भारत के लिए 100 दिवसीय अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। आज अभियान के प्रथम चरण का समापन हुआ है, किंतु बाल विवाह की समाप्ति तक गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी। इस अवसर पर बालिकाओं एवं महिलाओं ने बाल विवाह की समाप्ति के संकल्प लिया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129