Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: INDIA फिर चैंपियन, 2007, 2024 के बाद 2026 में भी भारत टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में बना विश्व चैंपियन, होली पर लोगों ने मनाई दिवाली, घर में पहली बार किसी ने वो भी लगातार दो बार जीता खिताब

सोमवार, 9 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
अहमदाबाद। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में आज रविवार को न्यूजीलैंड के विरुद्ध खेलते हुए भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है। NZ ने टॉस जीता और गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन ये फ़ैसला उसे भारी पड़ा। भारत के 255/5 (20) के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम को खेल के मैदान में हर मोर्चे पर चित करते हुए भारत ने होली की रंगपंचमी पर दिवाली मनाने का बड़ा कारनामा कर दिखाया। न्यूजीलैंड 159 रन (19) ओवर में ढेर हो गई। संजू सैमसंग को मेन  ऑफ द टूर्नामेंट, जसप्रीत बुमराह को चार विकेट लेने पर मेन ऑफ द मैच चुना गया। अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके। आज के मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला चला और संजू सैमसंग के साथ उतरी ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय पारी खेलकर भारत को बड़े स्कोर की राह दिखाई। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन ने जोरदार रन बनाए लेकिन कप्तान सूर्य कुमार, हार्दिक पटेल सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद लगा कि भारत सवा दो सो रनों तक पहुंच पाएगा लेकिन मिस्टर भरोसेमंद के तौर पर उतरे शिवम दुबे ने शानदार 25 रन ठोककर भारत का स्कोर 255 पहुंचाकर न्यूजीलैंड के सामने चुनौती पेश कर डाली। इधर न्यूजीलैंड ने तेज शुरुआत की। एक कैच शिवम दुबे ने छोड़ा लेकिन जल्दी की न्यूजीलैंड के विकेट लगातार समय अंतर पर गिरते रहे और भारत ने जीत हासिल कर करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की झोली में खुशियां उड़ेल डालीं। 














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129