शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वाधान में शिवपुरी में 17 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे मल्टी स्पेशलिटी मेगा हेल्थ कैंप में इंदौर के सुप्रसिद्ध अरविंदो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 148 चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ का दल पहुंचकर रोगियों को उपचार प्रदान करेगा।
इस चिकित्सकीय दल के साथ रोगियों की जांच एवं परीक्षण के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण भी अरविंदो हॉस्पिटल द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों की रहेगी मौजूदगी
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि 17 मार्च से 24 मार्च तक मेडिकल कॉलेज शिवपुरी एवं सीएम राइज स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले इस शिविर में देश के कई प्रतिष्ठित चिकित्सालयों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है।
इस शिविर में बड़ी संख्या में विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहकर मरीजों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करेंगे।
विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर से आने वाली टीम में निम्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे—
हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ, बाल एवं शिशु हृदय रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन एवं जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, अस्थि रोग एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, रेडियोलॉजी, मानसिक रोग एवं फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ
टीम में 10 विशेषज्ञ चिकित्सक, 19 वरिष्ठ चिकित्सक, 45 जूनियर चिकित्सक तथा 75 से अधिक पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहेंगे, जो लगातार 7 दिनों तक मरीजों को उपचार एवं परामर्श प्रदान करेंगे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें