#धमाका_न्यूज: इंटरसिटी बस सर्विस के संचालक हरि प्रकाश दुबे ने महिला दिवस पर मातृशक्ति को दी किराये में दस % की छूट
शिवपुरी। इंटरसिटी बस सर्विस यात्रियों के बीच सालों से एक विश्वसनीय नाम है। संचालक हरि प्रकाश दुबे जो मूल रूप से शिवपुरी के निवासी हैं अब महानगर इंदौर की आन वान शान बन चुके हैं। अपने व्यवसाय में नवाचार और यात्रियों के हित में सदैव कुछ न कुछ करने वाले हरि भाई ने महिला दिवस पर मातृशक्ति के लिए एक दिन यात्री किराए में दस प्रतिशत की छूट प्रदान कर माता बहिनों को तोहफा दिया। उन्होंने 8 मार्च को इसकी बाकायदा घोषणा कर यात्रियों का दिल जीता। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा ने उनके इस कदम की सराहना की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें