शिवपुरी। होलिका दहन 2 मार्च 2026 की सायं 6:36 से 9:00 बजे तक किया जाएगा। जबकि रंग गुलाल वाली होली 4 मार्च 2026 को होगी। चंद्र ग्रहण दिनांक 3 मार्च 2026 मंगलबार को है। जिसका सूतक प्रारंभ प्रातः 6 :20 से ग्रहण स्पर्श दिवा 3:20 से ग्रहण मध्य सायं 5:04 बजे ग्रहण मोक्ष शाम 6:47 बजे। इधर मंशापूर्ण मंदिर के पट 3 मार्च को प्रातः 6:20 से रात्रि 8:00 बजे तक बंद रहेंगे।
प्रातः कालीन आरती का समय 5:00 बजे सायं कालीन आरती का समय रात्रि 8:30 बजे रहेगा। मंदिर आने वाले वक्त समय का ध्यान रखें पं.अरुण शर्मा (रिंकू महाराज) पं. लक्ष्मीकांत शर्मा (राजू महाराज) श्री मंशापूर्ण मंदिर शिवपुरी।
गौ काष्ठ से करें होलिका दहन
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा होलिका दहन के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशानुसार होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर उपले एवं गौकाष्ठ का उपयोग करने, प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने, जल संरक्षण करने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने के संकल्प के साथ भाईचारे एवं शांति पूर्ण वातावरण में होली मनाने हेतु जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी द्वारा जिले की समस्त नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि विभिन्न स्तरों पर आयोजित सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का पूर्णतः निःशुल्क पंजीयन कराया जाए। पंजीयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। निर्देशानुसार होलिका दहन स्थल का आयोजन पूर्व खाली स्थान का फोटो, दहन से पूर्व गौकाष्ठ/उपलों सहित स्थल का फोटो तथा दहन के समय अथवा पश्चात का फोटो जियो-टैग सहित संधारित किया जाएगा। पंजीयन के समय आयोजक संस्था के पदाधिकारियों एवं संपर्क विवरण की जानकारी भी संकलित की जाएगी।
होलिका दहन के दिन मैदानी अमले द्वारा भ्रमण कर जलाऊ एवं इमारती लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन को प्रोत्साहित किया जाएगा। आयोजन पूर्णतः गौकाष्ठ आधारित होने का प्रमाणीकरण संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी द्वारा प्रतिवेदन के माध्यम से जिला कलेक्टर को प्रेषित किया जाएगा। मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन आयोजनों का सूचीकरण इस कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा। सूचीकरण उपरांत राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि को जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित संस्थाओं एवं उनके पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री की ओर से पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन आयोजन करने वाली संस्थाओं को भविष्य में अन्य प्रकार के प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान करने में प्राथमिकता दी जाएगी।

सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें