Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_डिफरेंट: गांधी पार्क मैदान में 20 मार्च से लग रहा मेला, ठेकदार बोले, ये शिवरात्रि पर लगने वाला मेला नहीं है उसके तो अगले माह होंगे टेंडर फिर सिद्धेश्वर पर ही लगेगा मेला, सीएमओ ने कहा, परिषद की सहमति से ही तय राशि पर गांधी पार्क में लग रहा मेला लेकिन ये महा शिवरात्री वाला मेला नहीं, सुनिए ठेकेदार ने क्या कहा, video

रविवार, 15 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क मैदान में 20 मार्च से 20 अप्रैल तक एक मेला आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बच्चों के झूले, दुकान आदि लगाई जा रही हैं। मेला के झूले लग चुके हैं, दुकान भी बनकर तैयार हैं और दुकानदार सामान के साथ आना बाकी है। इस बीच इस मेला को लेकर नगर में कुछ विरोध के स्वर देखने सुनने को मिल रहे हैं। इसलिए धमाका न्यूज शिवपुरी ने सोचा क्यों न गांधी पार्क जाकर मेला के ठेकेदार से बातचीत की जाए। लेकिन इससे पहले कि ठेकेदार ने क्या कहा आपको हम बताएं उसके पहले जानिए नपा सीएमओ इशांक धाकड़ जी ने क्या कहा। 
प्रश्न: गांधी पार्क में जो मेला लग रहा है क्या उसने राशि जमा कर अनुमति ली है साथ ही क्या परिषद से स्वीकृति है? 
उत्तर: जी हां ठेकेदार ने निर्धारित 12 लाख राशि जमा कर दी है। साथ ही हमने नपा परिषद की सहमति के अनुसार तय राशि का शुल्क वसूला है। परिषद ने नपा की वित्तीय हालत में सुधार को लेकर ही प्रस्ताव पास किया था। इससे हम अपने उद्देश्य को पूरा कर सकेंगे। 
प्रश्न: क्या ये सिद्धेश्वर पर लगने वाला प्राचीन महा शिवरात्री वाला मेला है जिसका लोग विरोध कर रहे हैं?
उत्तर: जी नहीं ये महाशिवरात्रि वाला मेला नहीं है उसका टेंडर तो अप्रैल में होगा। जिसे नियत स्थल सिद्धेश्वर पर ही लगाया जाएगा।
अब आइये आपको बताते है कि ठेकेदार ने क्या कहा
प्रश्न : जब हमने ठेकेदार से पूछा कि क्या ये महाशिवरात्रि पर सिद्धेश्वर पर लगने वाला प्राचीन मेला है या कोई और ?
उत्तर: ठेकदार ने बताया कि ये मेला वो नहीं है बल्कि उसके तो टेंडर अगले माह होने वाले हैं और उसमें भी वह निविदा डालेगा। 
प्रश्न : हमने सुना है कि इस मेला के ठेकेदार पर पुलिस केस दर्ज हैं ?
उत्तर: ये बात गलत है बल्कि मुझे पता लगा था तो खुद थाने जाकर पता किया कि किसी ने मुझ पर कोई केस तो दर्ज नहीं करवा रखा, लेकिन खुशी की बात है मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं.
नपा में पैसे जमा कर लगा रहे मेला
ठेकेदार के अनुसार मेला लगाने की उसने अनुमति ली है। साथ ही निर्धारित शुल्क नपा में जमा किया है।
 कुलमिलाकर धमाका न्यूज को मेले का विरोध का विषय समझ नहीं आया तो ठेकेदार ने बताया कि जो लोग विरोध कर रहे हैं वे खुद मेला लगाने के इच्छुक थे लेकिन मेला उसने ले लिया इसका विरोध हो रहा है। 
           (सुनिये ठेकदारों ने क्या कुछ कहा।)














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129