Indo-Tibetan Border Police के अंतर्गत संचालित आईटीबीपी पब्लिक स्कूल (के.जी.), संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, शिवपुरी में वार्षिक समारोह–2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रोशन लाल ठाकुर, उपमहानिरीक्षक तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजेश चौधरी (सेनानी) रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकगण, विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षिकाएँ भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
समारोह का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम एवं भारत की सांस्कृतिक विविधता का मनोहारी प्रदर्शन प्रस्तुत किया। विभिन्न राज्यों की पारंपरिक झलकियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने कार्यक्रम में गरिमा का संचार किया।
विद्यालय प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में वर्ष भर की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री रोशन लाल ठाकुर ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने प्रेरक संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें