पोहरी। पोहरी नगर में सिद्दी विनायक सेवा समिति के तत्वाधान में गुरुवार 12 मार्च को निशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन बांके विहारी मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया जिसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह,पूर्ब राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा उपस्थित रहे। जहा समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यर्पण कर शॉल श्रीफल भेंट किये। ततपश्चात अतिथियों द्वारा बर-बधु पक्ष के पंडाल में पहुँच उपहार भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया। जहा सामूहिक विवाह सम्मेलन में समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को दीवान पलंग,कूलर,पंखा,अलमारी,51 वर्तन,7 साड़ियां, कुर्सी,टेवल,रसोई सामान,सोने का कांटा,मंगलसूत्र, चांदी की पायल,बिचोड़ी, सहित अन्य उपहार का सामान का भेंट किया।
बही समिति द्वारा बर-बधु पक्ष के पांडाल में ही बेहतर भोजन व्यवस्था करायी। जहा सम्मलेन में आचार्य पंडित ररामनिवास भार्गव द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर बर-बधु के फेरे सम्पन्न कराये।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से समिति अध्यक्ष महेश शर्मा (ग्वालीपुरा),गिर्राज राठी,गिर्राज गुप्ता,गिर्राज सिंघल,शेलेन्द्र धाकड़ (अमन पब्लिक स्कूल),ईश्वरलाल रावत,सरवन कुशवाह,मनोज रावत,आविद अली,पप्पू सोनी कपिल गुप्ता,किशोरी कुशवाह,धर्मेंद्र जैन,शिवकुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें