Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केंद्रीय मंत्री द ग्रेट ज्योतिरादित्य सिंधिया 13 से 5 दिन के दौरे पर, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर भोपाल आएंगे

गुरुवार, 12 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*16 मार्च तक ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और भोपाल में विभिन्न जनहित, विकास एवं सामाजिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल
*घाटीगांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल
*उमरी गाँव में ‘समृद्ध ग्राम’ का करेंगे शुभारंभ
*शिवपुरी में आयोजित सबसे बड़े स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया
नई दिल्ली/ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी  क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज से 16 मार्च 2026 तक ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी और भोपाल के पाँच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न जनहित, सामाजिक एवं विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे, क्षेत्र के नागरिकों से संवाद करेंगे तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजन के सुख-दुख में सहभागी बनेंगे।
प्रथम दिवस : ग्वालियर आगमन और कार्यक्रमों में सहभागिता
प्रवास के प्रथम दिन केंद्रीय मंत्री सिंधिया रात्रि में ग्वालियर पहुँचेंगे और यहीं रात्रि विश्राम कर शुक्रवार 13 मार्च से अपने कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करेंगे। उक्त दिवस सिंधिया ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। सुबह अपने स्थानीय एवं निजी कार्यक्रमों के पश्चात रूप सिंह स्टेडियम में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री मुरार स्थित ओमसाई गार्डन में आयोजित कुशवाह समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। 
घाटीगांव में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल और शिवपुरी और गुना में जनसंवाद व विकास कार्यक्रम
अपने उक्त व्यस्त प्रवास कार्यकम के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया घाटीगांव में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ उपस्थित रहेंगे। इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवपुरी और गुना पहुँचेंगे, जहाँ अपने प्रवास के दौरान गुना सांसद विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेते हुए क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात करेंगे तथा क्षेत्रीय विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।
14 मार्च : जनसंपर्क शिविर, विकास कार्यों का निरीक्षण और दिव्यांगजन सहायता कार्यक्रम और ‘समृद्ध ग्राम’ का करेंगे शुभारंभ
शनिवार, 14 मार्च को  केंद्रीय मंत्री DIET भवन, बजरंगगढ़ (गुना) में आयोजित जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण शिविर में 2 घंटे तक क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याएँ सुनेंगे। इसके बाद सिंधिया अम्बेडकर चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।
सिंधिया इस दिन क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे तथा कोंटर (श्यामपुर) में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके साथ ही उमरी गाँव में आयोजित कार्यक्रम में ‘समृद्ध ग्राम’ की शुभारंभ करेंगे। उक्त कार्यक्रम में संचार विभाग के कई अधिकारी भी शामिल रहेंगे साथ ही इस अवसर पर आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी केंद्रीय मंत्री की सहभागिता रहेगी। उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बमोरी विधानसभा क्षेत्र के लिए एमपी ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण (MPRRDC) की 10 सड़कों का भी लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री गुना कलेक्ट्रेट में दिशा मीटिंग में सहभागिता कर मीडिया से संवाद कर जिले के विकास कार्यों की जानकारी देंगे। 
15 मार्च : म्याना और चंदेरी में जनसंवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रम
रविवार, 15 मार्च को सिंधिया म्याना और चंदेरी के  स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे म्याना स्थित पंचायत विभाग के जिला प्रशिक्षण केंद्र तथा सिविल अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद म्याना के हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जनसंपर्क एवं जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों से संवाद करेंगे। उक्त दिवस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी में आयोजित बैजू बावरा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात गुना जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर यहाँ नवनिर्मित क्रिटिकल केयर यूनिट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही सिंधिया गुना रेलवे स्टेशन और सकतपुर में अमृत योजना के अंतर्गत बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण एवं लोकार्पण करेंगे तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रमों और जनसभाओं में भी सहभागिता करेंगे।
16 मार्च : विद्यार्थियों से संवाद और विशाल स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
प्रवास के अंतिम दिन 16 मार्च को केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) का दौरा करेंगे और विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इसके बाद शिवपुरी में श्रीमंत माधवराव स्वास्थ्य मिशन और रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के तत्वावधान में राजमाता विजयाराजे सिंधिया अस्पताल में आयोजित अब तक के सबसे बड़े निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सिंधिया दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण भी वितरित करेंगे।
जनता के बीच रहेंगे, समस्याएँ सुनेंगे
प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे तथा अपने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते हुए नागरिकों से संवाद करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेंगे।
भोपाल से दिल्ली प्रस्थान
प्रवास के अंतिम चरण 16 मार्च  को सिंधिया भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद रात्रि में नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129