Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अलर्ट: घरेलू सिलेंडर डिलीवरी के 25 दिन बाद ही होगी बुकिंग, कॉमर्शियल की बुकिंग, सप्लाई रोकी, होटल उद्योग पर खतरा, घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं

मंगलवार, 10 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Bhopal भोपाल। युद्ध के बीच गैस सप्लाई को लेकर मंगलवार को तरह तरह की अफवाह सामने आती रही। अब जरा ध्यान से पढ़ लीजिए कि घरेलू सिलेंडर पर कोई खतरा और कमी नहीं होने दी जाएगी। सरकार ने केवल दो अपडेट कड़ाई से लागू किये है जिसमें घरेलू सिलेंडर अब 21 दिन की जगह 25 दिन बाद मिलेगा, यानि कि आपके घर जिस दिन डिलेवरी होगी ठीक उस दिन से 25 दिन बाद ही नम्बर बुक होगा और फिर तीन से चार दिन में सप्लाई हो सकेगी। 
इधर कॉमर्शियल गैस के सिलेंडर पर जरूर संकट बताया जा रहा है। गैस कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है इसलिए बुकिंग भी नहीं होगी। जिससे होटल इंडस्ट्रीज पर खतरा है। माना जा रहा है कि ईरान-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी सप्लाई को लेकर मध्यप्रदेश में सतर्कता बढ़ गई है। कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक दी गई है, जिससे होटल-रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर असर पड़ने की आशंका है। राजधानी भोपाल में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ऑयल कंपनियों, गैस एजेंसियों और व्यापार संगठनों की बैठक बुलाई। वहीं भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने से शहर के 2000 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट संकट में आ सकते हैं। ऑयल कंपनियों ने सोमवार से कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी रोक दी है। हालांकि सरकार का कहना है कि घरेलू गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और घबराने की जरूरत नहीं है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129