Kolaras कोलारस। कोलारस से दुल्हन को लेकर जा रही कार में जीप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार सवार दुल्हन के जीजा की मौत हो गई जबकि दीदी और दुल्हन सहित 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोलारस से शादी के लिए जा रहे जैन परिवार की अर्टिगा कार में बेलेरो जीप ने टक्कर मारी।
ये गम्भीर हादसा अशोकनगर स्थित नईसराय- शाढ़ौरा रोड पर मंगलवार को पेश आया जब कोलारस से गंजबासौदा जा रहे जैन परिवार की अर्टिगा कार में बरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, कोलारस निवासी अनिल जैन अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए चार गाड़ियों में सवार होकर विदिशा जिले के गंजबासौदा जा रहे थे। रास्ते में नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही उनकी अर्टिगा कार की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई।
दुल्हन के जीजा की मौके पर मौत, पत्नी भी घायल
इस भीषण हादसे में ब्यावर निवासी 36 वर्षीय वैभव जैन (पुत्र बाबूलाल जैन) की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव रिश्ते में दुल्हन साक्षी के जीजा थे। इस दुर्घटना में वैभव की 34 वर्षीय पत्नी पूजा जैन भी घायल हुई हैं। घायलों में 26 वर्षीय दुल्हन साक्षी जैन, उनकी 55 वर्षीय मां शीला बाई, 80 वर्षीय प्रेम बाई, 30 वर्षीय खुशबू जैन, डेढ़ साल की एक बच्ची और 28 वर्षीय कार चालक सौरभ खटीक शामिल हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी सहित दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है। (साभार मोनू प्रधान)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें