Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: श्री आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को

मंगलवार, 10 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। श्री आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च गुरुवार चैत्र कृष्ण नवमी को मनाया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को अनेक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर सुबह 9 बजे से विशाल दो पहिया वाहन रैली श्री आदिनाथ जिनालय से प्रारंभ होकर, श्री पार्श्वनाथ जिनालय पुरानी शिवपुरी, गुरुद्वारा रोड़ ,श्री छत्री जैन मंदिर, श्री महावीर जिनालय महल कॉलोनी, माधव चौक, भगवान महावीर स्वामी मार्ग, श्री पार्श्वनाथ जैन कांच मंदिर, कीर्ति स्तंभ, कोतवाली रोड़, कस्टम गेट श्री चंद्र प्रभु जिनालय सदर बाजार से होकर वापिस श्री आदिनाथ जिनालय पर समापन होगी वहां पर ध्वजारोहण किया जाएगा। रात्रि में 7 बजे से श्री आदिनाथ जिनालय के बाहर 151 मंडलों पर भव्य भक्तामर दीप महाअर्चना का कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ शिवपुरी एवं सकल जैन समाज शिवपुरी ने  समाज के सभी धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।














  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129