Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन की तैयारी, द ग्रेट सिंधिया ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, दिये निर्देश

मंगलवार, 10 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 10 मार्च 2026। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिवपुरी में आयोजित होने वाले रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी एक संसदीय क्षेत्र तक सीमित नहीं है। ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के करैरा, पोहरी तथा गुना सहित राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के चाचौड़ा और राधौगढ़ के मरीजों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। यह स्वास्थ्य का महाकुंभ है और इसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचे, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य करें। श्री सिंधिया ने निर्देश दिए कि मरीजों को लाने-ले जाने, उनके पंजीयन, जांच तथा ऑपरेशन सहित समस्त चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के कलेक्टर, प्रभारी मंत्री तथा संबंधित जिलाध्यक्षगण सेवा भावना से कार्य करें। यह कार्यक्रम आठ दिनों का सेवा पर्व है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री एवं शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री गोविन्द राजपूत, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला, तीनों जिलों के कलेक्टर, पार्टी के जिलाध्यक्ष, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, सचिव डॉ. प्रदीप पाराशर, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. अनूपराज चोपड़ा, सचिव रमेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129