शिवपुरी। कै.श्रीमंत माधौ महाराज सिंधिया समारोह समिति द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया (द्वितीय) की जयंती दो बत्ती चौराहा, चिंता हरण मंदिर के सामने स्थित सौम्य प्रतिमा स्थल पर गरिमामय रूप से मनाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मित्तल जौरा , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती उतारी गई,समिति के अध्यक्ष रामकृष्ण मित्तल, संयोजक मोहन मधुर ने कै.श्रीमंत सिंधिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संस्मरण सुनाए।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व राज्य मंत्री प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर ,पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजू बाथम, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हेमंत ओझा, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल गर्ग, गौरव गुप्ता ,मनीराम राठौर ,वासुदेव राठौर ,डॉ. नवनीत गुप्ता, एडवोकेट जितेंद्र गोयल, एडवोकेट विशाल मित्तल, डॉक्टर लीला मित्तल , शिल्पी राठौर, रूपाली खंडेलवाल, उषा भार्गव , सतीश अग्रवाल, विपिन शुक्ला, विष्णु गोयल, दिनेश गर्ग ,अनिल गोयल, अनिल खंडेलवाल, उत्तम बंसल, बिनोद राठोर सहित शहर के गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित की ।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें