Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_धर्म: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव पर 27 मार्च को दोपहर 2 बजे, राधा कृष्ण मंदिर, खेड़ापति मैदान, झांसी रोड, शिवपुरी से भव्य एवं दिव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी

बुधवार, 25 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव पर 27 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे, राधा कृष्ण मंदिर, खेड़ापति मैदान, झांसी रोड, शिवपुरी से भव्य एवं दिव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसे लेकर आज एक बैठक आहूत की गई जिसमें सरपंच संजय अवस्थी ने बताया कि
धर्म, आस्था और सनातन संस्कृति के अद्भुत वैभव का प्रतीक भगवान श्री राम का पावन जन्मोत्सव पूरे उत्साह से मनाते हुए शिवपुरी नगर एक बार फिर भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का केंद्र बनने जा रहा है। अतः भव्य एवं दिव्य श्री राम नवमी शोभायात्रा में आप सभी व्यापारी बंधु, पत्रकार बंधु, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों के सभी सम्मानित सदस्य, नगर के वरिष्ठजन तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की समस्त बहनों को सादर आमंत्रित किया जा रहा है। आइए…
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पावन जन्मोत्सव को मिलकर ऐतिहासिक, भव्य और अविस्मरणीय बनाएं। आपकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन की शोभा को और भी दिव्य बना देगी।
दिनांक: 27 मार्च 2026
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: राधा कृष्ण मंदिर, खेड़ापति मैदान, झांसी रोड, शिवपुरी
आइए, राम नाम के जयघोष से पूरे नगर को भक्तिमय बनाएं और प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
बोलो सियावर रामचंद्र की जय! जय श्री राम! 
विहिप मध्यभारत
निवेदक संजय अवस्थी (सरपंच भटनावर)
#रामनवमी_शोभायात्रा_शिवपुरी
#RamNavami2026 #रामजन्मोत्सव #शिवपुरी।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129