छुट्टी को लेकर ये लिखा आदेश में
मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल
अधिसूचना
भोपाल, दिनांक 29 मार्च, 2026
क्रमांक एफ 3-1/2025/एक/चारः: विभाग की समसंख्यक अधिसूचना दिनांक 29 दिसम्बर 2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में दिनांक 31 मार्च, 2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
2. सामाजिक संगठनों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पर विचारोपरांत राज्य शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार महावीर जयंती के उपलक्ष्य में दि. 31 मार्च 2026 मंगलवार के स्थान पर दि. 30 मार्च 2026 सोमवार को अवकाश घोषित करने हेतु जिला कलेक्टर को अधिकृत किया जाता है।
3. यदि जिले में महावीर जयंती का पर्व दिनांक 31 मार्च 2026 को मनाया जा रहा हो तो पृथक से किसी आदेश को जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार













सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें