Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: 4 को खेली जाएगी रंगों की होली, बड़े रंग, गुलाल तो छोटे पिचकारियों से लेस, कलेक्टर रवीन्द्र ने किए जिले में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त, शिवपुरी एसडीएम आनंद राजावत के हवाले

मंगलवार, 3 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। साल का दूसरा बड़ा त्यौहार होली 4 मार्च को खेली जाएगी। होली खेलने के लिए  बड़े लोग यानि महिला पुरुष रंग, गुलाल लेकर आए हैं जबकि छोटे बच्चे पिचकारियों से लेस हो चुके हैं। जिले में शांति से त्यौहार संपन्न करवाने के लिए जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिए हैं, शिवपुरी नगर में एसडीएम आनंद राजावत को जिम्मेदारी दी है। नगर सहित जिले में नशा कर होली खेलने, वाहन चलाने वालों को पुलिस राउंडअप करेगी। तीन, चार बैठाकर वाहन चलाने की मनाही है। शराब दुकान शाम को खुलेगी। कलेक्टर निवास पर चार को जबकि एसपी अमन सिंह राठौड़ की टीम 5 को होली खेलेगी। ग्रहण के फेर में होली की तिथि आगे बढ़ने से तीन के साथ चार को भी प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129