कलेक्टर रवीन्द्र कुमार ने छेड़ी तान, कौन दिशा में लेके चला रे
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने अपनी कोठी पर होली खेलने के इंतजाम किए थे। गायक कलाकार राहुल शिवहरे की टीम वाद्य यंत्रों के साथ मौजूद थी। तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण, गिरजेश श्रीवास्तव, मामा गिरीश मिश्रा, मुकुंद भार्गव आदि बंगले पर मौजूद थे। खाने के लिए आलू की टिक्की, पानी की टिक्की के इंतजाम के बीच कलेक्टर रवीन्द्र ने होली पर कौन दिशा में लेके चला... गीत गाया। इसी मौके पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय शर्मा, डॉ रश्मि गुप्ता की टीम मौके पर आई। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर खूब डांस किया।
नपा सीएमओ इशाक धाकड़ के बंगले पर खूब खिली होली
गांधी पार्क के पास सीएमओ इशांक धाकड़ के बंगले और इंजीनियर सचिन चौहान, सौरभ गौड, अशोक खरे, आदि पूरी टीम कर नाचती दिखी। धमाका न्यूज शिवपुरी के चीफ एडिटर विपिन शुक्ला मामा के साथ सीएमओ ने भी डांस किया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें