#धमाका_न्यूज: अनियंत्रित अर्टिगा छतरी की बॉउंड्रीबॉल तोड़ते हुए उसमें जा फसी, एयर बेग से बची कार सवारों की जान, देखिए video
शिवपुरी। शिवपुरी की बहुचर्चित भूत पुलिया पर गुरुवार सुबह एक कार दीवार में घुसी नजर आई। ये अनियंत्रित अर्टिगा छतरी की बॉउंड्रीबॉल तोड़ते हुए उसमें जा फसी। कार की रफ्तार कितनी ज्यादा थी इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार के एयर बेग खुलने से कार में सवार लोगों की जान बच गई। बता दें कि शिवपुरी में भूत पुलिया तिराहा एक प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थल है। तेज रफ्तार और तीखे मोड़ के कारण यहाँ अक्सर हादसे होते हैं, जिससे पास ही स्थित ऐतिहासिक सिंधिया छत्री (छतरी) की दीवार को नुकसान पहुँचता है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह स्थान डरावनी और दुर्घटनापूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है हालाकि गम्भीर मामले टलते रहे है लेकिन दुर्घटना अक्सर देखने मिलती हैं। इस स्पॉट को लेकर अलग अलग कहानियां हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें