शिवपुरी। जिले के प्रतिष्ठित बाल शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधी कॉलोनी शिवपुरी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षाओं में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर शहर में अपनी गुणवत्ता का प्रदर्शन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षकों का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 8वीं के परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई, जिसमें कुल 86 विद्यार्थियों में से सभी 86 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। इस कक्षा में
प्रथम स्थान पर सृष्टि सक्सेना (90.83%),
द्वितीय स्थान पर लावण्या शिवहरे (88.5%) एवं
इसी प्रकार कक्षा 5वीं का परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा। कुल 61 विद्यार्थियों में से 60 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए तथा 1 विद्यार्थी पूरक परीक्षा हेतु पात्र रहा। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए है।
इस कक्षा में
प्रथम स्थान पर शिफान खान (89%),
द्वितीय स्थान पर हर्षिता यादव (88.75%) एवं
तृतीय स्थान पर मोहम्मद नबील (85.75%) रहे।
विद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि का श्रेय कुशल मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों की मेहनत एवं विद्यार्थियों के सतत प्रयास को जाता है।
इस अवसर पर श्रीमती बिंदु छिब्बर ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि "परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देता रहेगा।"
विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य श्री पवन उपाध्याय, प्रधानाचार्य श्री अवस्थि ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है।



















सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें