Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोंटार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों का किया निरीक्षण, 72 आवासों का निर्माण हुआ पूरा

रविवार, 15 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
*कोंटार-श्यामपुर में केन्द्रीय मंत्री ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का किया उद्घाटन
*“जब तक मेरे आदिवासी भाई-बहनों के घर पूरे नहीं बनेंगे, तब तक कोंटार पर विशेष ध्यान रखना है”: केन्द्रीय मंत्री ने याद दिलाए पत्नी के निर्देश
गुना। गुना जिले की बमोरी विधानसभा के कोंटार ग्राम में आज एक ऐसा क्षण देखने को मिला जहाँ विकास योजनाओं की चर्चा के साथ-साथ आत्मीयता और अपनापन भी उतनी ही मजबूती से झलकता दिखाई दिया। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया और क्षेत्र के आदिवासी परिवारों से संवाद किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने एक आत्मीय प्रसंग साझा करते हुए बताया कि चुनाव के समय उनकी धर्मपत्नी जब इस क्षेत्र में आई थीं, तब वे सहरिया समाज की बस्ती में गई थीं। वहाँ आदिवासी परिवारों ने उनसे अपने लिए पक्के घरों की मांग रखी थी। सिंधिया ने कहा कि उनकी पत्नी ने उनसे स्पष्ट कहा कि जब तक कोंटार में आदिवासी भाई-बहनों के घर बनकर तैयार नहीं हो जाते, तब तक इस क्षेत्र पर लगातार ध्यान रखना है। आज वे 72 गावों की सौगात लेकर वहां पहुंचे हैं।
लाभार्थी मनोज के घर में लक्ष्मी आने की खुशी केन्द्रीय मंत्री ने की साझा
दरअसल केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि आज कोंटार पहुँचकर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 72 घरों का निरीक्षण किया। इसी दौरान वे एक लाभार्थी मनोज के घर भी पहुँचे। वहाँ मनोज अकेले खड़े थे। सिंधिया ने जब
उनकी पत्नी के बारे में पूछा तो मनोज ने बताया कि आज ही उनकी पत्नी ने बच्ची को जन्म दिया है। यह सुनते ही उन्होंने स्नेहपूर्वक मनोज को गले लगाते हुए कहा घर में लक्ष्मी आई है। इसके बाद उन्होंने मनोज से पूछा कि बेटी का नाम क्या रखा जाएगा। जब मनोज ने कहा कि अभी नाम नहीं सोचा है, तो केन्द्रीय मंत्री ने मुस्कुराते हुए सुझाव दिया कि अपनी बच्ची का नाम लक्ष्मी रखिए।
कोंटार-श्यामपुर में विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन
कोंटार के दौरे के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कोंटार-श्यामपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि यह उपकेन्द्र लगभग ₹2.18 करोड़ की लागत से निर्मित 5 MVA क्षमता से 16 गांवों के करीब 12,000 से अधिक नागरिकों को बेहतर वोल्टेज के साथ विश्वसनीय और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराएगा जिससे किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायों को बड़ी राहत मिलेगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य आधारभूत सुविधाओं के माध्यम से कोंटार और आसपास के क्षेत्रों में जीवन स्तर में निरंतर सुधार होगा और आदिवासी परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिलेगा।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129