शिवपुरी। शिवपुरी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा (Annual General Meeting) दिनांक 14 मार्च 2026 को एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए आशीष गोयल के निवास स्थान पर आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में आगामी सत्र 2025–26 के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से संपन्न किया गया।
कोषाध्यक्ष: सीए मोहित जैन
बैठक के दौरान वर्तमान सचिव सीए संयम जैन ने सत्र 2024–25 की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष भर एसोसिएशन द्वारा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से सीए डे (1 जुलाई) का उत्सव, रक्तदान शिविर, सदस्यों के लिए आउटिंग टूर, तथा विभिन्न पेशेवर विषयों पर विचार-विमर्श एवं पारस्परिक संवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल सदस्यों के बीच आपसी समन्वय एवं सौहार्द बढ़ा, बल्कि समाज के प्रति चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की जिम्मेदारी को भी प्रभावी रूप से निभाया गया।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष सीए विजय कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एसोसिएशन आने वाले समय में सदस्यों के व्यावसायिक विकास, ज्ञानवर्धन कार्यक्रमों, सामाजिक गतिविधियों तथा युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के मार्गदर्शन हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से आपसी सहयोग, प्रोफेशनल अपडेट्स और सामाजिक दायित्वों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सीए निमेष गोयल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से सीए धर्मेन्द्र जैन, सीए अखिल गोयल, सीए कमल सिंह कुशवाह, सीए सत्यप्रकाश अग्रवाल, सीए सोमेश जैन, सीए अंकित अग्रवाल, सीए हर्षित बंसल, सीए वेदांत सिंघल, सीए नीतू गोयल, सीए सेतु अग्रवाल, सीए अतुल अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।
बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी सदस्यों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और एसोसिएशन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें