Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: कलेक्टर ने लकड़ी व्यवसाई, आरा मशीन संचालकों की बैठक ली, पैलेट्स : 7800 प्रति मैट्रिक टन, विकेट्स 600 प्रति क्विंटल, फायरवुड (जलावन लकड़ी) 700 रूपये प्रति क्विंटल का दाम तय

गुरुवार, 12 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने पैलेट्स, विकेट्स विक्रेताओं एवं आरा मशीन संचालकों के साथ गुरुवार को बैठक की। जिसमें दाम निर्धारित करते हुए पैलेट्स 7800 प्रति मैट्रिक टन, विकेट्स 600 प्रति क्विंटल, फायरवुड (जलावन लकड़ी) 700 रूपये प्रति क्विंटल का दाम तय किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता सामान्य है, हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ईंधन संसाधनों के उपयोग के संबंध में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पैलेट्स, विकेट्स एवं फायरवुड (जलावन लकड़ी) विक्रेताओं तथा आरा मशीन संचालकों के साथ बैठक आयोजित की गई।
जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में
• अपर कलेक्टर दिनेश चंद्र शुक्ला
• महाप्रबंधक उद्योग अरविंद महेश्वरी
सहित पैलेट्स, विकेट्स एवं फायरवुड विक्रेता तथा आरा मशीन संचालक उपस्थित रहे।
कलेक्टर चौधरी ने निर्देश दिए कि वैकल्पिक ईंधन संसाधनों के दामों में किसी प्रकार की अनावश्यक वृद्धि न की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूलता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी को सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो और आवश्यक ईंधन संसाधन उपलब्ध रह सकें। बैठक में विक्रेताओं ने जानकारी दी कि पैलेट्स का निर्माण सरसों के डंठल से किया जाता है तथा जिले में इसके निर्माण के लिए लगभग 20 यूनिट्स संचालित हैं।
वर्तमान में निर्धारित दरें इस प्रकार हैं
• पैलेट्स : ₹7800 प्रति मैट्रिक टन
• विकेट्स : ₹600 प्रति क्विंटल
• फायरवुड (जलावन लकड़ी) : ₹700 प्रति क्विंटल
विक्रेताओं ने यह भी बताया कि पैलेट्स का विक्रय मुख्यतः एनटीपीसी प्लांटों को किया जाता है।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129