Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: 17 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित रोटरी मेडिकल मिशन की कलेक्टर चौधरी ने स्थल पर तैयारी परखी

गुरुवार, 12 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 13 मार्च 2026। जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3053 के संयुक्त प्रयास से 17 मार्च से 24 मार्च 2026 तक 8 दिवसीय रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के अंतर्गत वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस विशाल रोटरी मेडिकल मिशन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के पास स्थित सीएम राइज स्कूल शिवपुरी प्रांगण में स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री चौधरी ने जनरल ओपीडी, मेडिसिन ओपीडी तथा रजिस्ट्रेशन हेतु बनाए जाने वाले डोम के लिए निर्धारित स्थानों का अवलोकन किया। शिविर के लिए तीन विशाल पंडाल तैयार किए जा रहे हैं, जहां मरीजों के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही बड़े स्तर पर ओपीडी की व्यवस्था की जा रही है तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए अलग-अलग कैबिन भी बनाए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस शिविर में देश के विभिन्न स्थानों से आने वाले विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे।
कलेक्टर ने पंजीयन काउंटर व्यवस्था, कार्डियोलॉजी विभाग तथा मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बनाए जा रहे विभिन्न ब्लॉक एवं सेक्शन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिविर संचालन के लिए कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था की गई है, जबकि शिविर की संपूर्ण गतिविधियां सीसीटीवी निगरानी में संचालित होंगी।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129