शिवपुरी। जिले के ग्राम ठर्रा में आज एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। दिनांक 12/03/2026 को मध्य प्रदेश के ग्राम-thara ठर्रा, जिला शिवपुरी के किसानों के मध्य सीएसआईआर- सीमैप द्वारा चलाये जा रहे एरोमा मिशन फेज 3 तथा फ्लोरीकल्चर मिशन फेज 2 के तहत एक दिवसीय किसान जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही पौध वितरण भी किया गया। जिसमें सीएसआईआर-सीमैप से आए डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ राजेंद्र प्रसाद पटेल
डॉ. रक्षपाल सिंह जी एवं श्री स्वप्निल श्रीवास्तव ने गेंदे, गुलाब, रजनीगंधा, चमेली के साथ साथ औषधीय फसलो जैसे अश्वगंधा, कालमेघ, तुलसी के अलावा सगंध फसलो यथा लेमनग्रास , पामारोजा, जिरेनियम इत्यादि की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसान उक्त फसलो के अवशिष्ट से मूल्यसंवर्धन, जैविक खाद(केंचुआ खाद) निर्माण, मशरुम की खेती व फूलो की खेती के साथ इससे बनने वाले गुलाब जल , अगरबत्ती आदि से आय के अन्य साधन को लेकर काफी उत्साहित दिखे।
किसानो को फसल अवशिष्ट से कटलरी निर्माण की भी विधिवत जानकारी सीमैप के इन विशेषज्ञो द्वारा प्रदान की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री प्रमोद चौधरी, श्री अमन चौधरी, श्री करन सिंह जी एवं अन्य ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 से अधिक किसानो ने भाग लिया तथा इस प्रकार के महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए सीएसआईआर-सीमैप के निदेशक डॉ. जबीर अहमद एवं फ्लोरीकल्चर मिशन के परियोजना अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा जी का धन्यवाद किया गया।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें