Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी मेडिकल मिशन के कैंप के पहले दिन पहुंचे 8 हजार से अधिक लोग, कराया परीक्षण

बुधवार, 18 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
विपिन शुक्ला के साथ ऋषि शर्मा की रिपोर्ट
शिवपुरी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी मेडिकल मिशन की ओर से शहर में मेडिकल कॉलेज के समीप विशाल स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हो गई है। पहले दिन ही करीब आठ हजार मरीज शिविर में परीक्षण कराने पहुंचे। स्कूल कैंपस के विशाल भू भाग में लगाए गए शिविर में लोगों की भारी भीड़ नजर आई। शिविर में मौजूद सिंधिया जी के निज प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाराशर, रोटेरियन भूपेंद्र जैन, बीजेपी जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव आदि ने बताया कि शिविर की शुरुआत शानदार ढंग से हुई है। जो कमियाँ सामने आई उन्हें हम दूर कर रहे हैं। जैसे दवाओं को लेकर बात सामने आई कि सरकारी से अलग कुछ दवाएं
उपलब्ध करवाएं, एमआरआई के मरीजो को परेशान होते देखे जाने के मीडिया के सवाल पर जिलाध्यक्ष जसमंत ने कहा कि हमारे शिविर के वाहनों से उन्हें प्राइम एमआरआई सेंटर पर भिजवाया गया है। इस दौरान प्रेस वार्ता भी हुई।
Q. पंजीयन कहां और किस समय होगा?
A. मरीजों का पंजीयन पहले डोम में होगा। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
Q. मरीज के साथ कितने लोग आ सकते हैं?
A. पंजीयन और जांच के दौरान मरीज के साथ केवल एक अटेंडर को आने की अनुमति रहेगी।
Q. किन मरीजों को प्राथमिकता मिलेगी?
A. दिव्यांग और अति गंभीर मरीजों को डॉक्टर को दिखाने में प्राथमिकता दी जाएगी।
Q. पंजीयन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
A. मरीज अपने साथ आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड जरूर लेकर आएं।
Q. क्या घर बैठे पंजीयन कराया जा सकता है?
A. हां, क्यूआर कोड स्कैन कर घर बैठे भी पंजीयन कर सकते हैं। इससे लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीधे हेल्प डेस्क से डॉक्टर को दिखाने का नंबर मिल जाएगा।
Q. पंजीयन और डॉक्टर को दिखाने का समय क्या रहेगा?
A. पंजीयन दोपहर 2 बजे तक होंगे। डॉक्टर मरीजों को शाम 4 बजे तक देखेंगे।















कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129