जब विभाग में इतने बड़े पैमाने पर पद रिक्त हैं, तब मात्र 17 पदों पर भर्ती निकालना यह संकेत देता है कि युवाओं एवं अधिवक्ताओं की समस्याओं के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। यदि इन पदों पर व्यापक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है तो एक ओर योग्य अधिवक्ताओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, वहीं दूसरी ओर राज्य की न्याय व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि अभियोजन विभाग के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र व्यापक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करने की कृपा करें, जिससे न्याय व्यवस्था को मजबूती मिल सके और अधिवक्ताओं को उचित अवसर प्राप्त हो सके। आशा है कि इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें