Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: कॉमर्शियल सिलेंडर पर ब्रेक से जिले के होटल व्यवसाय पर संकट, व्यवसाई बोले लगे ताले तो कैसे चलेगी रोजी रोटी, कलेक्टर ने आहूत की बैठक

बुधवार, 11 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। देश और प्रदेश के साथ लागू की है कॉमर्शियल सिलेंडर पर ब्रेक से जिले के होटल व्यवसाय पर संकट मंडराने लगा है। नगर के होटल, मिष्ठान भंडार आदि व्यवसाय से जुड़े बड़े व्यवसाई बोले कि अगर जल्द ही गैस सिलेंडर की सप्लाई बहाल नहीं हुई तो व्यवसाय पर ताले लगाना पड़ेंगे। ऐसे में हम लोग हमारे घर कैसे चलाएंगे। इधर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने 12 मार्च को बैठक आहूत की है। बता दें कि इन दिनों पूरे देश में सिलेंडर संकट छाया है। घरेलू गैस पर 25 दिन का कड़ाई से पालन और इतने ही दिन के बाद बुकिंग का नियम लोगों को रास नहीं आ रहा जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई होटल इंडस्ट्रीज को रोकने के फ़ैसले का असर बाजार में जल्द बड़ा रूप ले सकता है। मार्च 2026 में, वैश्विक तनाव के कारण भारत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 kg) की आपूर्ति में बाधा और रसद (rationing) देखी जा रही है, विशेष रूप से मध्य प्रदेश में, जहाँ इसकी डिलीवरी पर अस्थायी रोक लगाई गई है।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129