#धमाका_धर्म: आस्था की प्रतीक शीतला सप्तमी (बासौड़ा) पूजने मंदिरों पर लगी कतारें
शिवपुरी। शहर में शीतला सप्तमी (बासौड़ा) के अवसर पर काफी उत्साह देखा गया। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने आज बासी भोजन (शीतला माता का भोग) अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। नगर के प्रमुख मंदिरों, विशेषकर छावनी राठौड़ मोहल्ला स्थित माता मंदिर, पुराने शहर और सिद्धेश्वर क्षेत्र स्थित माता शीतला के मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही भक्तों का तांता लगा दिखाई दिया। गर्मी के आगमन के प्रतीक इस त्योहार पर ठंडे पकवानों का विशेष महत्व रहता है। शिवपुरी में बासौडा पूजा के लिए माता शीतला के मंदिरों पर भारी भीड़ रही। महिलाएं सुबह से मंदिर पहुंची। एक दिन पहले भोग प्रसाद तैयार कर आज पूजन किया गया। नगर के शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की लंबी कतार अपनी बारी की प्रतिक्षा करते हुए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)














सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन कीजिये "मामा का धमाका डॉट कॉम"।
ये है, आपकी अपनी आवाज।
फोन कीजिये। खबर भेजिये वाट्सअप नम्बर 98262 11550 या मेल कीजिये 550vip@gmail.com
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें