Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: "नालंदा अकादमी" ने UPSC परीक्षा में 797 वीं रैंक प्राप्त करने वाले अपने विद्यार्थी "उज्जवल जैन" को किया "सम्मानित"

बुधवार, 11 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। प्रतियोगी परीक्षाओं का शिवपुरी का प्रतिष्ठित संस्थान नालंदा एकेडमी पर बुधवार को अपने पूर्व विद्यार्थी उज्जवल जैन को सम्मानित किया गया। सभी को विदित है की कोलारस के उज्जवल जैन ने हाल ही में आए यूपीएससी के सिविल सर्विस परीक्षा में 797 रैंक हासिल की है। उज्जवल जैन और उनके पिता सन्मति जैन को सम्मानित करते हुए संस्था के डायरेक्टर अक्षत बंसल सर ने बताया कि विद्यार्थी के सिलेक्शन में उनके माता-पिता का एक महत्वपूर्ण योगदान होता है इसलिए सर्वप्रथम उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।  संस्थान के शिक्षक डॉ पुरुषोत्तम धाकड़  ने बताया कि उज्जवल नालंदा के विद्यार्थी रहे है जिनकी स्कूली शिक्षा एवं कॉलेज शिक्षा कोलारस में ही संपन्न हुई है। उज्ज्वल ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे धैर्य के साथ निरंतर प्रयास करना ही उनकी सफलता की कुंजी रही। उन्होंने बताया कि लगातार तीन प्रयास में असफल होने के बाद भी माता-पिता, गुरुजनों की प्रेरणा के बाद ही वह चौथे प्रयास में परीक्षा के तीनों ही चरणों को पास करने में सफल रहे और अखिल भारतीय स्तर पर 797 भी रैंक प्राप्त की।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129