Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं में शत प्रतिशत एचपीवी वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण करें: एसडीएम निंगवाल

बुधवार, 11 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
* ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न
करेरा। करेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसडीएम अनुराग निगवाल की अध्यक्षता में वैक्सीनेशन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम निगवाल ने कहा कि शत प्रतिशत एच पी वी वैक्सीनेशन  14 से 15 वर्ष की प्रत्येक बालिकाओं को लगाना है, का कार्य समय रहते पूर्ण करे। इसमें सभी विभागों के समन्वय से अतिशीघ्र शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करे। बैठक में डब्लू एच ओ के डॉ दीपेंद्र दुबे , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ नारायण सिंह कुशवाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करेरा हेमंत सूत्रकार, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक विनोद तिवारी, बी ई ओ  मुकेश शर्मा, महिला बाल विकास विभाग, प्राचार्य धर्मेंद्र जैन सहित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डॉ कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) एक आम वायरस है जो ज्यादातर लोगों में होता है।एचपीवी के कारण महिलाओं में गर्भाशय के सर्वाइकल कैंसर हो सकता है।14-15 साल की लड़कियों के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन बहुत जरूरी है।
वैक्सीनेशन से गर्भाशय का कैंसर होने का खतरा कम हो जाता है। एसडीएम ने निर्देशित किया कि आशा कार्यकर्ताओं को लोगों को एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में जागरूक करना चाहिए।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129