Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: “आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है”: ठाकुर

बुधवार, 11 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आई.टी.बी.पी. कैंप, शिवपुरी में आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं जिला चिकित्सालय शिवपुरी के संयुक्त सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री रोशन लाल ठाकुर, उप महानिरीक्षक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है।” उन्होंने बताया कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक महान कार्य है, जिससे गंभीर रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जवानों से समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करने का आह्वान भी किया।
रक्तदान शिविर में डॉ. रोमाडू रोंगाली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओ.जी.), डॉ. नीरजा केन, पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी, जिला चिकित्सालय शिवपुरी तथा उनकी टीम एवं श्री प्रमोद कुमार पांडे, वाइस चेयरमैन, रेडक्रॉस सोसाइटी व उनकी टीम की देखरेख में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।
शिविर के दौरान कुल 56 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के उपचार हेतु उपयोग में लाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं के इस मानवीय योगदान की सराहना की गई।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129