Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_न्यूज: वीर सावरकर पार्क में महिला दिवस पर योग, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण का हुआ आयोजन

सोमवार, 9 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। वीर सावरकर पार्क में महिला दिवस पर योग, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण का आयोजन किया गया। 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्णा योग स्टूडियो और ओम उत्थानम फाउंडेशन द्वारा वीर सावरकर पार्क में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने पार्क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद योग और ध्यान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के महत्व को समझा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के संस्थापकों ने महिला दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा हैं, और उनके सम्मान व सशक्तिकरण से ही समाज का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।














कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129