Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_बड़ी_खबर: सीएम डॉ मोहन यादव ने गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया, हितिका बंसल होंगी नई एसपी, एक करोड़ हवाला कांड ले डूबा, सीधी कलेक्टर भी बोल्ड

सोमवार, 23 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
Guna गुना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 22 मार्च 2026 को प्रशासनिक लापरवाही और शिकायतों के आधार पर गुना के एसपी अंकित सोनी को पद से हटा दिया है। उनकी जगह आईपीएस हितिका bansak (IPS Hitika Vasal) को गुना का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। 
एक करोड़ हवाला कांड ले डूबा
एसपी अंकित सोनी को एक "हवाला" से जुड़े मामले में कार्रवाई के दौरान नकदी के हेर-फेर (misappropriation of cash) में उनकी संदिग्ध भूमिका और लापरवाही के कारण हटाया गया है। दरअसल 19 मार्च 2026 को गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र के रुठियाई इलाके में पुलिस ने एक व्यापारी की गाड़ी से लगभग ₹1 करोड़ की नकदी बरामद की थी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने इस राशि में से ₹20 लाख की रिश्वत लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की।
तत्काल कार्रवाई: इस मामले में प्राथमिक जांच के बाद ग्वालियर डीआईजी की रिपोर्ट पर पहले ही 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने एसपी की भूमिका को भी "अनुचित" माना और उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर तैनात कर दिया।
नई एसपी: गुना की कमान अब हितिका वसल को सौंपी गई है, जो इससे पहले इंदौर में 15वीं बटालियन की कमांडेंट के पद पर तैनात थीं। 
मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीधी कलेक्टर भी बोल्ड
इसी प्रशासनिक सर्जरी के दौरान सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भी शिकायतों के बाद उनके पद से हटा दिया गया है।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129