Responsive Ad Slot

Latest

latest

#धमाका_अच्छी_खबर: गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी राजधानी दिल्ली के एजुकेशनल टूर में हुए शामिल, विद्यार्थियों ने प्राप्त किया ज्ञान और अनुभव, द ग्रेट सिंधिया से भी की मुलाकात

सोमवार, 23 मार्च 2026

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी, 21 मार्च। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास (होलिस्टिक डेवलपमेंट) को ध्यान में रखते हुए गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल द्वारा समय-समय पर एजुकेशनल टूर एवं लर्निंग एक्टिविटीज का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने 18 मार्च 2026 को एक शैक्षिक यात्रा के लिए प्रस्थान किया।
विद्यार्थी उत्साह और जिज्ञासा के साथ दोपहर में रवाना हुए तथा रात्रि में दिल्ली पहुँचे। 19 मार्च की प्रातः उन्होंने राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान का भ्रमण किया। लगभग 15 एकड़ में फैले इस उद्यान में विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे पुष्पों ने विद्यार्थियों को आकर्षित किया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन संग्रहालय का अवलोकन किया, जहाँ उन्हें भारत के समृद्ध इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक इंडिया गेट का दौरा किया तथा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के महत्व को समझा। विद्यार्थियों ने कर्तव्य पथ पर भ्रमण करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना का अनुभव किया।
दिन का समापन गुरुद्वारा बंगला साहिब में दर्शन के साथ हुआ, जहाँ विद्यार्थियों ने सेवा, अनुशासन एवं आध्यात्मिकता के मूल्यों को आत्मसात किया।
20 मार्च को विद्यार्थियों को श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से उनके निवास स्थान पर भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने एक आधुनिक मॉल का भ्रमण किया तथा फूड कोर्ट में विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया।
यात्रा का प्रमुख आकर्षण स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर रहा, जहाँ की भव्यता एवं वॉटर शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
यह संपूर्ण शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं आनंददायक रही। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, सहयोग, अनुशासन एवं मित्रता जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को व्यवहारिक रूप में सीखा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, भविष्य में भी विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु इस प्रकार की शैक्षिक यात्राओं का आयोजन किया जाता रहेगा।













कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129